{"_id":"6a67c510fd4273b5730bce2c","slug":"risk-of-accident-due-to-hanging-high-tension-wire-residents-stage-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-164578-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लटके हाईटेंशन तार से हादसे का खतरा, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लटके हाईटेंशन तार से हादसे का खतरा, लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सिंघापट्टी गांव में हाईटेंशन तार को ऊंचा करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। स्रोत-स
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े जंगल सिंघापट्टी में बांसी पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर पहले हाईवे पर सड़क को क्रॉस कर रहा हाईटेंशन तार नीचे तक लटक गया है। भारी वाहनों के ऊपरी हिस्से से तार टकराने के कारण बार-बार फ्यूज उड़ जा रहा है और छह टोले और बांसी चौराहे की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। सोमवार को नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार के नीचे लटकने से कभी भी हादसा हो सकता है। हाईवे पर लगातार ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में यदि समय रहते तार को ठीक नहीं कराया गया तो बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगोंं ने तार को दुरुस्त कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में दिनेश यादव, कृष्ण मुरारी, प्रिंस उपाध्याय, गोबिंद, देवानन्द, गुड्डू सिंह, पप्पू साहनी, शत्रुघ्न साहनी, धन्नु गोंड, मुन्ना साहनी, दिलराज साहनी, मुबारक अली और शेषमन साहनी शामिल रहे। अवर अभियंता जवाहर प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। बिजली कर्मियों को भेजकर समाधान करा दिया जाएगा।