फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Revenue workers angry over misbehavior with female accountant, boycott police station day

Kushinagar News: महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार पर भड़के राजस्वकर्मी, थाना दिवस का बहिष्कार

Sun, 14 Jan 2024 03:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
Revenue workers angry over misbehavior with female accountant, boycott police station day
कोतवाली पडरौना में थाना समाधान दिवस का वहिष्कार करते राजस्वकर्मी।
पडरौना। महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार पर भड़के सदर तहसील के राजस्वकर्मियों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया। नारेबाजी करते पडरौना कोतवाली पहुंचे राजस्वकर्मियों ने तहसील क्षेत्र के पगरा बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि पर महिला राजस्वकर्मी से अभद्रता का आरोप लगाया। कहा कि गांव में पैमाइश के दौरान प्रधान प्रतिनिधि सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ महिला राजस्वकर्मी पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास करता है। थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करने लगे। राजस्वकर्मियों के कार्य बहिष्कार से थाना समाधान दिवस में आए फरियादी पूरे दिन भटकते रहे। राजस्वकर्मियों के तेवर देख पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को पडरौना कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए थे। सदर तहसील क्षेत्र के राजस्वकर्मी भी पहुंचे। उसके बाद राजस्वकर्मियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र के पगरा बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश गोंड ने गांव में तैनात महिला राजस्वकर्मी शालिनी के साथ दुर्व्यवहार किया है। आरोप लगाया कि चार जनवरी को आईजीआरएस से संबंधित शिकायत पर गांव में चकमार्ग और चकनाली से संबंधित पैमाइश का कार्य चल रहा था। वहां मौजूद गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पैमाइश के समय महिला लेखपाल शालिनी के हाथ में कुछ सरकारी दस्तावेज थे, उसमें से कुछ कागजात को प्रधान प्रतिनिधि ने छीनकर फाड़ दिया। बताया कि तहसीलदार सदर, एसडीएम सदर और डीएम को पहले ही इस मामले की जानकारी दी जा चुकी है। चूंकि माह का दूसरा और चौथा शनिवार थाना समाधान दिवस के लिए आरक्षित है और इस कार्य बहिष्कार की वजह से समाधान दिवस में कोई कार्य नहीं हुआ। तहसील के अलग-अलग हिस्सों से आए फरियादी कोतवाली परिसर में भटकते रहे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के सदर तहसील अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि जब तक महिला राजस्वकर्मी की तहरीर पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक सभी राजस्वकर्मी थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर लेखपाल संघ के तहसील मंत्री विवेक कुमार, जिला मंत्री योगेंद्र गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौबे, राजस्व निरीक्षक हरिशंकर सिंह, लेखपाल वंशबहादुर यादव, राजकुमार, रामदर्शन शर्मा, रंजीत जायसवाल, अविनाश प्रताप, संदीप सिंह, धनंजय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन राजस्वकर्मियों के आह्वान पर जनपद के अन्य तहसीलों के राजस्वकर्मियों ने भी समर्थन किया। उसके बाद कुबेरस्थान, रवींद्रनगर धूस, जटहां बाजार और नेबुआ नौरंगिया थाना में भी समाधान दिवस का बहिष्कार किया गया। देर शाम कार्रवाई की जिद पर अड़े राजस्वकर्मियों की शिकायत का संज्ञान लेकर पडरौना कोतवाली में प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
00

पटहेरवा थाने में भी बहिष्कार

पटहेरवा। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे तमकुहीराज तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेश मिश्र की अध्यक्षता में लेखपालों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और समाधान दिवस का बहिष्कार किया। शैलेश मिश्र ने बताया की कोतवाली में पीड़ित लेखपाल ने मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दिया था। राजस्वकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार अक्षम्य है। इसलिए सभी लेखपाल थाना दिवस का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किए हैं। इस दौरान लेखपाल राणा प्रताप सिंह, बबिता गौतम, रामप्रवेश सिंह, खालिद सिद्दीकी, राजीव कुमार, विजय देव, अली वलीउल्लाह अंसारी, अर्जुन कुशवाहा, नर्वदेश्वर सिंह सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
00

प्रधान प्रतिनिधि बोले-आरोप मनगढ़ंत

पगरा बुजुर्ग गांव के प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश गोंड ने बताया कि महिला लेखपाल शालिनी कभी भी गांव में नहीं आती हैं। गांव में चकमार्ग और चकनाली की पैमाइश के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन कभी भी पैमाइश नहीं की गई। इस बात की लिखित शिकायत तहसीलदार सदर, एसडीएम सदर और डीएम से की गई। इस तथ्य का संज्ञान लेकर डीएम ने पैमाइश के लिए टीम का गठन कर दिया। इस बात से नाराज लेखपाल ने गांव में आकर भला-बुरा कहने के साथ छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत और मनगढ़ंत हैं।
---
विधिक कार्रवाई की मांग करेगा ग्राम प्रधान संगठन
मैं किसी कार्यवश बाहर हूं। कल लौटने कर जनपद में आ जाऊंगा। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश गोंड गांव के विकास को लेकर बहुत ही सक्रिय व्यक्ति है। इस मामले में एसडीएम सदर से भी वार्ता हुई है। पैमाइश को लेकर स्वयं अखिलेश ने ही पहल की थी, लेकिन लेखपाल महोदया कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। लेखपाल से विकास कार्य में निष्पक्ष होकर कार्य करने के लिए आग्रह करना अभद्रता कैसे हो सकती है। ग्राम प्रधान संगठन भी इस मामले में विधिक कार्रवाई की मांग करेगा। -अकबर अली, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्रधान संगठन, कुशीनगर

00
पगरा बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में पडरौना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -
अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed