{"_id":"5a4933c64f1c1bfc0f8b6e5c","slug":"revenue-team-deleted-by-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने पोखरे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने पोखरे से हटवाया अतिक्रमण
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
हटवाया अतिक्रमण्ा।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडराैना। नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर स्थित वार्ड नंबर चार अंबेडकरनगर में भरौली पोखरे की भीटें की भूमि पर अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर हटवाया। यह कार्रवाई तहसीलदार कसया के न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित होने के बाद की गई है।
रविवार को दोपहर में करीब एक बजे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद के साथ राजस्व टीम व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भरौली पोखरे पर पहुंचे, जहां पर टीम देखकर वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने भीटा खाते की आराजी नंबर 267 की 11 डिस्मिल जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों की संचालित दुकान, गुमटी व कच्चा-पक्का निर्माण को जेसीबी व पालिका परिषद के कर्मचारियों के सहयोग से ध्वस्त कराकर हटवाया। यह कार्रवाई तहसीलदार कसया के न्यायालय से 22 अप्रैल को बेदखल करने का आदेश पारित हुआ था, उसके अनुपालन में की गई। किन्हीं वजहों से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था।
आदेश के अनुपालन में देरी होने पर तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व में कई बार अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटाने के लिए आदेश दिया गया लेकिन उनकी तरफ से नहीं हटाए जाने पर राजस्व टीम की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।