{"_id":"664934ca5a4ec515790b00e4","slug":"revenue-department-stopped-digging-of-pond-using-jcb-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117014-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेसीबी से हो रही पोखरी की खोदाई को राजस्व विभाग ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेसीबी से हो रही पोखरी की खोदाई को राजस्व विभाग ने रोका
Sun, 19 May 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। बरवा कोटवा में शुक्रवार को ग्राम सभा की पोखरी की जेसीबी से खोदाई कर मिट्टी बेची जा रही थी। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत कप्तानगंज एसडीएम से की। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम गठित कर मौके पर भेजकर पोखरी की खोदाई और मिट्टी बिक्री को बंद कराया।
जांच टीम में कानूनगो बशीर आलम, लेखपाल मिथिलेश कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार ने कप्तानगंज पुलिस के साथ गांव स्थित खोदे जा रहे पोखरी के पास पहुंचे। टीम मौके का भौतिक सत्यापन करते हुए जांच कर शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया। जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं से लिखित बयान भी लिया। बयान में गांव के महेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पट्टाधारक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नेटुअहिया पोखरी गाटा संख्या 509 में जेसीबी से खोदाई कर मिट्टी बेच रहे हैं। हलका लेखपाल मिथिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच कर गांव के लोगों का बयान लिया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। एसडीएम योगेश्वर सिंह बताया कि जांच टीम को निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आते ही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।