फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Retired CO cheated of Rs 40 lakh in the name of getting land

Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सीओ से 40 लाख की ठगी

Sat, 07 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Retired CO cheated of Rs 40 lakh in the name of getting land
कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन बेचने के नाम पर रिटायर्ड सीओ से 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसे दो भाईयों ने अंजाम दिया है। रकम वापस मांगने पर जालसाजों ने फर्जी केस मेंं फंसाने की धमकी दी। इसके बाद रिटायर्ड सीओ ने एसपी से मिलकर शिकायत की है। एसपी के आदेश पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ की कुशीनगर जिले में तैनाती रह चुकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी शिव स्वरूप दिसंबर 2019 से जुलाई 2021 तक कुशीनगर के खड्डा व कसया सर्किल में सीओ के पद पर तैनात रहे। इस दौरान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव निवासी दो भाईयों से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने सीओ को अपनी बातों में फंसाकर नजदीकी बना ली। सीओ शिव स्वरूप जब रिटायर्ड हुए तो उनसे कुशीनगर में बुद्ध स्थली के पास जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये दोनों भाइयों ने अपने खाते में मंगा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed