{"_id":"6a3067e3005e2e2e800b92f8","slug":"retired-bank-manager-dies-after-being-hit-by-a-truck-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161852-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत
Tue, 16 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक सत्य नारायण शर्मा की फाइल फोटो।
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज क्षेत्र के हाईवे पर गाजीपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की सोमवार शाम को मौत हो गई। वह बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधोपुर बुजुर्ग के पोखरा टोला निवासी सत्यनारायण शर्मा (72) ग्रामीण बैंक में बतौर मैनेजर विभिन्न शाखाओं में कार्यरत रहे। करीब दस वर्ष पूर्व रिटायर्ड होने के बाद पैतृक निवास माधोपुर बुजुर्ग के पोखरा टोला में दो बेटों विनोद शर्मा व प्रमोद शर्मा के साथ रह रहे थे। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे सत्यनारायण शर्मा सामान खरीदने तमकुहीराज जाने की बात कह कर घर से बाइक से निकले। हाईवे पर गाज़ीपुर के पास वाहन के गैराज के निकट किसी परिचित का फोन आ गया। वह सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगे। कुछ देर बाद चालक ने ट्रक स्टार्ट कर पीछे करने लगा। इसी दौरान बाइक रिटायर्ड बैंक मैनेजर ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रिटायर्ड बैंक मैनेजर ट्रक चालक को आवाज लगा रहे थे लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई।इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।