{"_id":"65f20872a5646f9921034f4a","slug":"retired-anms-chain-blown-off-in-broad-daylight-at-gandhi-chowk-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114089-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांधी चौक पर दिनदहाड़े रिटायर्ड एएनएम की उड़ा दी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांधी चौक पर दिनदहाड़े रिटायर्ड एएनएम की उड़ा दी चेन
Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के गांधी चौक पुलिस चौकी के पास बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड एएनएम की चेन छीन ली और फरार हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार उचक्के पुलिस की आंखों के सामने से भाग निकले। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दुकानों में लगी सीसीटीवी काे फुटेज खंगाला। लेकिन, देर शाम तक उचक्कों की पहचान नहीं हो सकी।
कसया थाना क्षेत्र के नटवलिया निवासिनी ज्ञांती राव एएनएम पद से सेवानिवृत हैं। वे बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अपने आवास से टेकुआटार जाने के लिए पैदल ही पडरौना मार्ग पर टेंपो पकड़ने जा रही थीं। गांधी चौक पर पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने उनके गले से दो सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही, लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गांधी चौक पर जब घटना हुई तब पुलिस वाले मौजूद थे, महिला के शोर मचाने के बाद तत्काल सक्रिय नहीं हुए। इस लिए उचक्के भाग निकले। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल के आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।