फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Responsible forgot to cover the toilet pits

शौचालय के गड्ढों को ढकना भूल गए जिम्मेदार

Mon, 04 Nov 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Responsible forgot to cover the toilet pits
कुशीनगर के बैकुंठपुर कोठी गांव में पांच माह पहले मुन्नी और योद्धा के शौचालय बनाने के बाद खोदा गया - फोटो : KUSHINAGAR
शौचालय के गड्ढों को ढकना भूल गए जिम्मेदार
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे भी जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते मौत का कुआं साबित हो रहे हैं। कुशीनगर जिले में भी पिछले वर्ष दो जुलाई को एक बालक की मौत ऐसे ही गड्ढे में डूबने से हो गई थी। उस मामले में एफआईआर तक दर्ज हुआ, लेकिन गड्ढों को ढकने को लेकर विभागीय या पंचायत प्रतिनिधियों का रवैया नहीं बदला।
विशुनपुरा ब्लॉक के मिठहा माफी गांव में पिछले वर्ष जून में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए थे। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर गया। एक गड्ढे में अवधेश गुप्ता के आठ वर्षीय पुत्र ओमकार की डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में अवधेश की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ, लेकिन गांव में आज भी कई घरों के ईदगिर्द शौचालय के बने गड्ढों पर ढक्कन नहीं लगे हैं। ग्राम प्रधान रमायन कुशवाहा का कहना है कि गंवई राजनीति के चलते अब भी दो शौचालय अपूर्ण हैं। विवाद के चलते गड्ढों पर ढक्कन नहीं लग पा रहे हैं। लोगों से फिर ढक्कन लगवाने देने का अनुुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह दुदही विकास खंड के बैकुंठपुर कोठी गांव में पांच माह पहले लीलावती पत्नी खुदी का शौचालय बनवाने के लिए गड्डा खोदा गया था। इस गड्ढे में गिरने से एक बकरी मर गई थी। इसके बाद घरवालों ने स्वत: गड्ढा भर दिया। इसी गांव में मुन्नी पत्नी संतोष के दरवाजे पर छह माह पहले खोदे गए गड्ढे को परिवार के लोगों ने कूड़ा-करकट से भर दिया था। इस गांव में ऊषा पत्नी दीनानाथ का शौचालय तो बन गया, लेकिन गड्ढे पर ढक्कन अब तक नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को करना चाहिए सहयोग: बीडीओ
बैकुंठपुर कोठी गांव में खोदकर छोड़े गए गड्ढे के संबंध में बीडीओ दुदही विवेकानंद मिश्रा का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को देखते हुए इस कार्य में सहयोग करना चाहिए।

सख्त कार्रवाई होगी : डीपीआरओ
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि शौचालय निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढों पर ढक्कन लगाए बिना निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होता है। अगर गड्ढों पर ढक्कन नहीं लगा है तो घोर लापरवाही है। मंगलवार को ही इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed