{"_id":"66734299ed964ed89b009e04","slug":"responsibility-of-programs-handed-over-to-bjp-officials-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118488-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी
Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 30 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में कम से कम एक स्थान पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंडल में रहने वाले प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को पार्टी की ओर से सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि, सार्वजनिक स्थान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, फल वितरण एवं पौधरोपण तथा उनके विचार, त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते चार माह के इंतजार के बाद पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम 30 जून को सभी बूथों पर प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को किसी न किसी स्थान पर इस कार्यक्रम में अवश्य रूप में प्रतिभाग करना है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जगदंबा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, संतोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, एडवोकेट सीता सिंह, विनोद भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनंदन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आईटी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद आदि मौजूद रहे।