फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Responsibility of membership campaign handed over to BJP officials

Kushinagar News: भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी

Wed, 28 Aug 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of membership campaign handed over to BJP officials
पडरौना। सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा भुजौली मंडल की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान से संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन

भाजपा के जिला सदस्यता सह प्रमुख प्रवीण गुंजन ने कहा कि सदस्यता अभियान को इस प्रकार सर्वस्पर्शी और समावेशी बनाना है, जिससे पार्टी की पहुंच समाज के सभी वर्गों तक हो सके। यह सदस्यता अभियान संगठन को सर्वस्पर्शी और समावेशी बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले सदस्यता अभियान में शानदार सफलता हासिल की है, लेकिन इसका सर्वोच्च अभी आना बाकी है। सरकार का मूल सबका साथ-सबका विकास और संगठन का मूल सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा है और इसलिए इस सदस्यता अभियान को हमें सभी बूथों तक ले जाना है। भाजपा आंतरिक लोकतंत्र मजबूत रखने के लिए सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू करने जा रही है, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान एक विशेष अवसर है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा ने की तथा संचालन दुर्गेश पाठक ने किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विशंभर राव, परमानंद जायसवाल, मंडल महामंत्री राम प्रकाश, पिंटू सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संग्राम यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा मोहित कुमार मंडल, सदस्यता संयोजक जयप्रकाश सिंह, सह संयोजक मदन कुशवाहा, सह संयोजक रेनू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed