{"_id":"6905282c7bf9a10bf60cc23e","slug":"respiratory-patients-increase-due-to-changing-weather-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148163-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदलते मौसम में सांस के रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदलते मौसम में सांस के रोगी बढ़े
Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मौसम में बदलाव से कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों की सेहत खराब हो रही है। मंगलवार से हो रही बूंदाबांदी हुई। दीपावली के बाद प्रदूषण व मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में सांस की परेशानी वाले मरीजों की भीड़ लगी रही। इमरजेंसी वार्ड शाम तक भर गया। मरीज ज्यादा होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल वार्ड में भर्ती किया। छोटे बच्चे सीने की जकड़न से परेशान दिखे।
मेडिकल कॉलेज में अन्य दिनों की तुलना में फिजिशियन व बालरोग चिकित्सक की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर तक चली ओपीडी में 700 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 80 से ज्यादा मरीज सांस, जुकाम, खांसी, तेज बुखार वाले रहे। तापमान में गिरावट के साथ सुबह शाम गुलाबी ठंड व दिन में गर्मी सेहत खराब कर रही है। बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया, कफ जमने से छाती में जकड़न की परेशानी वाले ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों के साथ बुजुर्गों की देखभाल जरूरी है। अस्थमा, बीपी व शुगर वाले मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक है। बजुर्गों के घुटनों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द व पुरानी चोट में दर्द वाले मरीज भी पहुंचे। गर्म पानी से जोड़ों की सिकाई करने की सलाह दी। बालरोग डाॅ. कमलेश वर्मा ने बताया कि बच्चों को सुबह-शाम फुल बांह के कपड़ा पहनाएं। इम्युनिटी बढ़ाने वाला भोजन दें। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श पर दवा का सेवन करें। थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है।