फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resource recovery centers will be built in 970 gram panchayats, Rs 122 crore will be spent

Kushinagar News: 970 ग्राम पंचायतों में बनेंगे रिसोर्स रिकवरी सेंटर, खर्च होंगे 122 करोड़

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Resource recovery centers will be built in 970 gram panchayats, Rs 122 crore will be spent
पडरौना। गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए जिले के 970 ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सेंटर के अलावा सोख्ता, कूड़ा गाड़ी, फील्टर चेंबर का भी निर्माण होगा। करीब 400 गांवों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कुछ गांवों में निर्माण पूरा भी कर लिया गया है, लेकिन अभी आरआरसी सेंटर सक्रिय नहीं हैं। बाकी का निर्माण चल रहा है। कूड़ा पहुंचाने के लिए 50 से अधिक गांवों में कूड़ा गाड़ी की खरीदारी भी कर ली गई है।
विज्ञापन

गांवों में आरआरसी सेंटर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। शासन का जोर है कि गांवों में इधर उधर जो कूड़ा फेंका जा रहा है। उसको आरआरसी सेंटर पर रखा जाए। इसके लिए गांव में कूड़ा ढुलाई के लिए वाहन की खरीदारी करनी है। इसके अलावा सोख्ता, फील्टर चेंबर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामसभा की आबादी के हिसाब से बजट गांवों में दिया गया है। कई गांव में तो आरआरसी सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है, वहीं कई ऐसे गांव में जहां बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी इसकी उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इसके लिए 122 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है, जिसमें अभी तक 90 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। जिन गांवों में आरआरसी सेंटर का निर्माण हो गया है। उनको चालू करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इससे गांवों में सफाई को बढ़ावा मिलेगा। करीब दस गांवों का निर्माण जमीन नहीं मिलने के कारण अधर में लटका है। इसके लिए तहसील प्रशासन से डीपीआरओ कार्यालय से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed