Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolved to follow the path shown by Dr. Sonelal Patel.

Kushinagar News: डॉ. सोनेलाल पटेल के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the path shown by Dr. Sonelal Patel.
कसया। अपना दल (कमेरावादी) के संस्थापक स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल की 76वीं जयंती बृहस्पतिवार को बुद्ध समाज कल्याण प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनिरुद्धवा में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। केक काटा और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने कहा कि स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल ने सामाजिक न्याय, समरसता तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष राम नरेश पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने किसानों, कमेरों, पिछड़ों और दलितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका परिषद कुशीनगर सभासद संघ के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य प्रभुनाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उनके विचार और संघर्ष समाज को न्याय, समानता और सम्मान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के तहत 20 लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। इस दौरान बीके कुशवाहा, राम नगीना सिंह पटेल, बाबूराम सिंह चंदेल, हंसनाथ पटेल, अरविंद पटेल, सुभाषचंद्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, शिक्षक हरिओम प्रकाश सिंह, गणपति शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश कुशवाहा, संगीता, पल्लवी कुशवाहा, श्वेता सिंह, सबिता सिंह, स्वाति सिंह, हर्षिता गुप्ता आदि लोगों ने स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed