फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolved to assimilate the thoughts of Swami Vivekananda

Kushinagar News: स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Sat, 13 Jan 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Resolved to assimilate the thoughts of Swami Vivekananda
पडरौना। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कई विद्यालयों में प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। हनुमान इंटर काॅलेज परिसर में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित विचार गोष्ठी हुई। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद लोगों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने सीख दी। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानाचार्य शैलेंद्रदत्त शुक्ल, क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, विद्यालय प्रबंधक मनोज शर्मा, राकेश त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा आदि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। भाषण प्रतियोगिता में आकृति मिश्रा को प्रथम पुरस्कार मिला। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन अवधेश गिरी ने किया।इस दौरान सोनू शर्मा, विनय चौहान, भुवनेश्वर कुमार, दिलीप कुशवाहा, धनंजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविंद्रनगर स्थित गीता इंटर नेशलन पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। सदर नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में सनातन धर्म का परचम फहराया था। उन्होंने सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ाई थी। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक ओपी गुप्ता, रविंद्रनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार, हरिशंकर मिश्रा, राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल महाविद्यालय हरैया बुजुर्ग परिसर में एनएसएस की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. रणजीत मल्ल ने कहा कि भविष्य में नैतिक मूल्य अपनाने वाले व्यक्ति ही देश के अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। अनुशासन एक ऐसा मूल्य है, जिसके साथ सारे मूल्य अपने आप जुड़ जाते हैं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी रवि मौर्य, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार परिसर में एनएसएस की तरफ से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय, डाॅ. विष्णु प्रताप चौबे, कृष्ण कुमार मिश्र, नितिन कंबोज, शिवेंद्र कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।
पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार, बुद्ध पीजी कॉलेज और बुद्ध इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद लक्ष्य प्राप्ति तक चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, डाॅ. निगम मौर्य, सुयश पांडेय, अशोक चौरसिया आदि ने संबोधित किया। संचालन अभिनय सिंह ने किया। अंत में वेदप्रकाश मिश्र ने आभार जताया। राजन मद्धेशिया, शिवम सिंह, नीतीश मद्धेशिया, नीतीश सिंह, अमन आदि मौजूद रहे।


इसके अलावा मुख्य महापरिनिवार्ण मंदिर के सामने से युवा कार्यक्रम विभाग एवं प्रांतीय रक्षा दल ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली कसया गांधी चौक पहुंच कर जनसभा में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विभ्राटचंद कौशिक ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है। शिक्षा से चारित्रिक, मानसिक व सामाजिक निर्माण होता है। विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुस्मही परिसर में हुए कार्यक्रम में में प्राचार्या डॉ. मनीषा सिंह, पवन मिश्रा, सुष्मिता राव, विक्की चौधरी, फातिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed