{"_id":"5d15037f8ebc3e3cbf2e8131","slug":"resolved-the-conflict-kushinagar-news-gkp311827612","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद का हल निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद का हल निकला
विज्ञापन
खड्डा में कस्तूरबा विद्यालय के जमीन विवाद का निस्तारण कराते खड्डा एसडीएम दिनेश कुमार ।
- फोटो : KUSHINAGAR
स्कूल की बाउंड्री और कब्रिस्तान का विवाद सुलझा
एसडीएम ने पैमाइश कराकर समस्या का कराया समाधान
खड्डा। कस्तूरबा विद्यालय की बन रही बाउंड्रीवाल और उसके सटे कब्रिस्तान की जमीन के कुछ हिस्से को लेकर चले आ रहे विवाद का गुरुवार को एसडीएम ने पटाक्षेप करा दिया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंची राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर समस्या का हल निकाल दिया।
खड्डा तहसील क्षेत्र के शिवदत्त छपरा ग्राम सभा के धर्मपुर गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण 2010 में हुआ था। अधोमानक भवन निर्माण के चलते दो साल बाद ही छत टपकने लगी। हालत यह हो गई कि 2017 में भवन को खतरनाक मानते हुए इसे बंद कर मजबूरी में खड्डा कस्बे के बगल के गांव सोहरौना के प्राथमिक विद्यालय को कस्तूरबा विद्यालय के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसकी मरम्मत के लिए 23 लाख 94 हजार रुपये जारी कर पुन: श्रम विभाग को ही कार्यदायी संस्था बनाया गया है। बाउंड्रीवाल का निर्माण चल रहा है। विवाद यह है कि इसके सटे कब्रिस्तान की जमीन है। स्कूल के वार्डेन ने एसडीएम से शिकायत की थी कि कुछ लोग स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल का निर्माण रोक रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम दिनेश कुमार, राजस्व निरीक्षक आरसी गुप्ता, एसओ हनुमानगंज महेंद्र चतुर्वेदी, प्रधान बबलू सिंह, लेखपाल विभव के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई। जमीन का चिह्नांकन कराकर विवाद समाप्त कराया। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के वार्डेन की शिकायत की जांच की गई। पैमाइश कराते हुए मामले का समाधान करा दिया गया।