फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve to follow the path shown by Hannemann

Kushinagar News: हैनीमैन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

Thu, 11 Apr 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path shown by Hannemann
पडरौना/कसया। होम्याेपैथिक के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की बुधवार को जयंती मनाई गई। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने हैनीमैन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। होम्योपैथी को सरल एवं दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति बताया गया।
विज्ञापन

गायत्री मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी ज्ञानेश्वर प्रकाश तिवारी और कृष्ण कुमार जायसवाल ने डॉ. सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। डॉ धनंजय मिश्र ने कहा कि होम्योपैथिक इलाज पद्धति में सभी गंभीर रोग का संपूर्ण इलाज संभव है। जबकि एलोपैथ में बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है। इसका परिणाम है कि लोग एलोपैथ को छोड़ होम्योपैथ इलाज के तरजीह दे रहे हैं। कार्यक्रम को डॉ. सुभाष यादव, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. बीके राय, डॉ. दिलीप तुलस्यान, डॉ. अंगद कुमार यादव, डॉ. राजाराम जयसवाल, डॉ. यशवंत भट्ट, डॉ. अभ्युदय मौर्य, डॉ. अनिल कुमार कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ. शिब्बू अंसारी, डॉ. शोएब आलम, डॉ. बीके यादव, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. राकेश यादव, आकाश गुप्ता, रितेश कुशवाहा, सुनील मौर्य, डॉ. शिप्रा मिश्रा, डॉ. पूनम यादव, डॉ. अनुराधा कांति, डॉ. सुभ्रा गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कसया नगर के एक होटल में महात्मा हैनीमैन की 269वीं जयंती पर होमियोपैथ को सरल और दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति बताया गया। डाॅ. नित्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि 80 प्रतिशत मरीज अन्य पैथी में इलाज लेने के बाद होम्योपैथिक इलाज के लिए आते हैं। क्योंकि होम्योपैथी में रोगों का इलाज लक्षण के आधार पर होता है, जिसके चलते रोग जड़ से समाप्त हो जाता है। जयंती कार्यक्रम को डाॅ. राजेश राय, डाॅ. ज्ञान श्रीवास्तव, डाॅ. ज्योति पटेल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राजेश सिंह और संचालन डाॅ. मृत्युंजय ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. अनिल सिन्हा, डाॅ. पीएन मिश्र, डाॅ. रोहतक अली, डाॅ. आनंद प्रकाश राव, डाॅ. ध्रुव राय, डाॅ. एके सिंह, डाॅ. आरके यादव, डाॅ. संदीप विश्वकर्मा, शमसुद्दीन, डाॅ. विवेक हाजरा, डाॅ. जेपी यादव, डाॅ. अरविंद सिंह, डाॅ. सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed