फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve to follow the path of Subhash Chandra Bose

Kushinagar News: सुभाष चंद्र बोस के रास्ते पर चलने का संकल्प

Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path of Subhash Chandra Bose
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को धूमधाम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें जगह-जगह तिरंगा यात्रा समेत अन्य आयोजन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर नगर पालिक परिषद क्षेत्र के सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि नेताजी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आवाहन किया था। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, प्रमोद श्रीवास्तव, विपिन सिंह, श्याम साहा, पीयूष सिंह, राहुल सिंह, अरुण कुशवाहा, मोनू सिंह, बलवंत सिंह, भोली जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सुभाष चौक स्थित पार्क में बृहस्पतिवार को नेता सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान रमेश जायसवाल, निठुरी राजभर, विजय यादव, मिनहाज, संतोष अग्रहरी, मिश्री राजभर, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार किसान इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उसका पालन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार पांडेय, जिला संगठन आयुक्त सतीश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सुभाष चौक पर बृहस्पतिवार को पराक्रम दिवस के रूप में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed