{"_id":"6a02430c6dbfa0faba09a010","slug":"resolve-the-problems-of-entrepreneurs-and-businessmen-on-priority-basis-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159609-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिक पर करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिक पर करें निस्तारण
Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु की बैठक हुई। डीएम ने उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सठियांव, फाजिलनगर के इकाई स्थल के संपर्क मार्ग निर्माण का मुद्दा उठा। फाजिलनगर ईओ ने बताया कि टेंडर की कार्रवाई की जा रही है। अगली बैठक से पहले सड़क का निर्माण हो जाएगा। नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर जईछपरा की ओर से नौरंगिया की गुड़ उद्योग इकाई के संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि पडरौना नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही जांच कराकर अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। उद्गम पब्लिक स्कूल, हनुमान कॉलोनी, बकुलहा रोड, पडरौना के विद्यालय परिसर से सटे विद्युत तार को हटाने की मांग की। एक्सईएन ने बताया कि तार शिफ्ट करने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर बिजली के तार हटा लिए जाएंगे।
बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान, सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार के संबंध में समिति की तरफ से विद्युत लोड का पुनः आकलन कराकर शीघ्र कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) की विस्तृत समीक्षा कर डीएम ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जीबीसी-5 के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक उपायुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे।