{"_id":"618d63773119d05a2a326a8c","slug":"reshler-sandhya-play-kushti-with-ujala-kushinagar-news-gkp4160125143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की संध्या ने बनारस की उजाला को दी पटखनी
टेकुआटार (कुशीनगर)। छठ पूजा के अवसर पर क्षेत्र के भठही बाबू गांव के पोखरे के किनारे बृहस्पतिवार को पुरुष व महिला पहलवानों की कुश्ती का आयोजन हुआ। इस कुश्ती के आयोजन में गोरखपुर की संध्या ने जहां बनारस की उजाला को पटखनी दी वहीं, बनारस की पहलवान आंचल गोरखपुर की संध्या को चित करने में कामयाब रहीं।
महाकाली छठ पूजा सेवा समिति की तरफ से आयोजित कुश्ती में पुरुष पहलवानों के अलावा चार महिला पहलवानों ने अपने-अपने दांव आजमाए। पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ करते हुए कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। सरकार की तरफ से कुश्ती कला के बढ़ावा देने के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस कुश्ती में दो जोड़ी महिला पहलवानों की कुश्ती हुई जिसमें गोरखपुर की संध्या ने बनारस की उजाला और बनारस की आंचल ने गोरखपुर की संध्या को पटकनी दी। इसके बाद हुई पुरुष पहलवानों की कुश्ती में रामबर के निखिल ने प्रेमनगर के अजय को, एकडेरवा के अभिषेक ने टेकुआटार के संतोष को, देवरिया के मुमताज ने गोपालगंज के संजय को चित किया। इसके अलावा प्रेमनगर के ओमप्रकाश व रामबर के गोलू, हाटा के रितिक व नौतन हथियागढ़ के फिरोज, अडरौना के राकेश व प्रेमनगर के अविनाश की कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती में रेफरी की भूमिका में लक्ष्मण भारती और रामचंद्र कन्नौजिया रहे, जबकि रिंकू मिश्रा कुश्ती का संचालन किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव, बुद्ध पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अमृतांशु शुक्ल, सपा नेता राजेश प्रताप राव, जगदंबा सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष मद्धेशिया, हरेंद्र यादव, विपिन तिवारी, अमरनाथ मद्धेशिया, कृष्ण मोहन, मुकेश यादव, पेशकार गोंड, अजय, राजेश भरभुज, अमित राव, साहिल अहमद, आंनद मोहन आदि मौजूद रहे।