{"_id":"616b22cc635445329b69eebd","slug":"research-kushinagar-news-gkp4131094106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में शोध करेंगे महुअवा के आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में शोध करेंगे महुअवा के आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज(कुशीनगर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी आनंद कुमार गुप्ता का चयन संयुक्त राज्य अमेरिका में नैनो-टेक्नोलॉजी पर तीन साल शोध करने के लिए हुआ है। वे वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में पर्यावरण वैज्ञानिक हैं।
यह जानकारी गन्ना प्रशिक्षण संस्थान पिपराइच, गोरखपुर के सहायक निदेशक ओपी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि आनंद कुमार पर्यावरण विज्ञान में भारत से चयनित एकमात्र वैज्ञानिक हैं। यह पूर्वांचल एवं प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि इनके शोध से कुछ जटिल समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि आनंद शुरुआत से ही मेधावी छात्र रहे हैं। एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ और एमफिल (ऊर्जा और पर्यावरण) की उपाधि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से प्राप्त की। दोनों ही उपाधियों में ये गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए हैं।