{"_id":"6af4d4a5377b577e61072d85","slug":"report-cards-for-council-schools-will-now-be-based-on-the-quality-of-education-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172068-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब पढ़ाई की गुणवत्ता के आधार पर बनेगा परिषदीय स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब पढ़ाई की गुणवत्ता के आधार पर बनेगा परिषदीय स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेम वर्क लागू करने की तैयारी
पढ़ाई संसाधन, शैक्षणिक गतिविधि के आधार पर विद्यालयों को मिलेगा अंक
पडरौना। सरकारी स्कूलों का मूल्यांकन अब केवल नामांकन और बुनियादी सुविधाओं के आधार पर नहीं होगा, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता और शैक्षणिक गतिविधियों को भी परखा जाएगा। इसके लिए जिले के राजकीय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क (एसक्यूएएएफ) लागू करने की तैयारी है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उसकी वास्तविक शैक्षिक स्थिति का आकलन हो सकेगा।
बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से मूल्यांकन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें पढ़ाई की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधन, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय की कार्यप्रणाली को आधार बनाया जाएगा।
इसके तहत प्रधानाध्यापकों को निर्धारित मानकों के अनुसार अपने विद्यालय की रिपोर्ट तैयार करनी होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की अच्छी पहल और नवाचारों को दूसरे स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की कमियां चिह्नित कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इससे विद्यालयों की जरूरत के अनुसार योजनाएं बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।