{"_id":"5a22e7e94f1c1bd1408ba89d","slug":"replacement-power-supply-of-roasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली बिजली आपूर्ति की रोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली बिजली आपूर्ति की रोस्टिंग
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
file foto
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। गोरखपुर के मोतीराम अड्डा में 400 केवी के उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की खातिर विद्युत विभाग ने कुशीनगर जिले की बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में तब्दीली करने का निर्णय लिया है। नए शेड्यूल से बिजली की आपूर्ति 02 जनवरी तक होगी। इस एक माह के दौरान तहसील मुख्यालयों और प्रमुख बाजारों में जहां आठ घंटे की बिजली कटौती होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे बिजली कटौती होगी।
यह जानकारी विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता विनोद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मोतीराम अड्डा में 240 एमवीए की जगह 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसे बदलने के दौरान कुशीनगर जिले की विद्युत आपूर्ति में बाधा आएगी, जिसकी वजह से कुशीनगर जनपद मुख्यालय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह तक बिजली आपूर्ति पर रोस्टिंग लागू रहेगी।
एसी ने यह भी बताया कि कसया ग्रामीण, हाटा ग्रामीण, खोट्ठा, फाजिलनगर, शामपुर हतवा, गोपालगढ़, दुदही, गुरवलिया, कुबेरस्थान, जरार, तरयासुजान, सुकरौली के भिस्वा मठवाल, मथौली, रामकोला और सोहसा मठिया में रात 12 बजे से भोर में चार बजे तक, दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक तथा रात में 11 से 12 बजे तक 10 घंटे बिजली दी जाएगी। इन गांवों में रोस्टिंग का समय भोर के चार बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात 11 बजे तक कुल 14 घंटे रोस्टिंग यानी बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायालय में कोई कटौती नहीं होगी। वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
बाक्स--
आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पडरौना, कसया तहसील, कसया, तमकुहीराज, खड्डा, हाटा और कप्तानगंज तहसील मुख्यालय के साथ साथ तमकुहीरोड, कोटवा, छितौनी, पडरौना ग्रामीण तथा खोट्ठा में भोर के चार बजे से दिन के 11 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से रात में 11 बजे तक 16 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इसके अलावा रात में 12 बजे से भोर में चार बजे तक, दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और रात में 11 बजे से 12 बजे तक आठ घंटे रोस्टिंग रहेगी।