फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Repair work of Chhath Ghats started in Hata, devotees will get convenience.

Kushinagar News: हाटा में छठ घाटों की मरम्मत शुरू, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

Mon, 20 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Repair work of Chhath Ghats started in Hata, devotees will get convenience.
छठ घाटों की सफाई में लगे कर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
हाटा। नगर पालिका ने हाटा क्षेत्र के 65 घाटों की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि यह कार्य विशेष रूप से छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई के साथ मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यह कार्य लगभग 15 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर आते हैं। मीनू सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी 65 घाटों की स्थिति को दुरुस्त किया जा रहा है। घाटों की सफाई और मरम्मत के लिए नगर पालिका ने एक व्यापक योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसमें टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत, किनारों की मजबूती, कचरा प्रबंधन और प्रकाश व्यवस्था शामिल है। कच्चे घाटों पर भी साफ सफाई की जा रही है। प्रत्येक घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा घाटों पर कचरा प्रबंधन की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed