{"_id":"63b31c18ed6a3674e86c187f","slug":"remove-encroachment-from-new-fallow-land-kushinagar-news-gkp462986492","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवीन परती की भूमि से हटवाएं अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवीन परती की भूमि से हटवाएं अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन परती की भूमि से हटवाएं अतिक्रमण
पडरौना। जनपद मुख्यालय स्थित जन सुनवाई केंद्र पर सांसद ने सोमवार को जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नवीन परती की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। इसी तरह जमीन संबंधी अन्य मामलों को सुलझाने के लिए एसडीएम और अन्य संबंधित को निर्देशित किया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने जनसुनवाई केंद्र पर कहा कि यहां आए किसी फरियादी की समस्या के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना भाजपा सरकार का प्रथम लक्ष्य है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उनके समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव के दुसाधीपट्टी टोला के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि नवीन परती की भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। ग्रामीणों ने उसे खाली कराने की मांग की। इस पर सांसद ने एसडीएम सदर को मौके पर टीम भेजकर जमीन की पैमाइश कराने और अतिक्रमण हटवाने के लिए दूरभाष पर निर्देश दिया।
विज्ञापन
सुकरौली निवासी प्रेमलाल ने जमीन के विवाद में कब्जा दिलाने के लिए सांसद से गुहार लगाई। इस पर सांसद ने हाटा के एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक को निस्तारण कराने के निर्देश दिए। नौगांवा के राजदेव सिंह ने एक बार पुन: अपनी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। सांसद ने एसडीएम खड्डा को निर्देशित किया। हाटा क्षेत्र के बड़हरा गांव की निवासी माया देवी ने आवास नहीं मिलने की शिकायत की। सांसद ने पीडी और हाटा के बीडीओ को जांच कराकर लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसी तरह अमवा दुबे के तूफानी, उधो छपरा की संगीता देवी, दमवतिया के सुभाष प्रसाद सहित कई लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद को बताईं।
इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना, रामानुज मिश्रा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, हरीश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।