फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Remembered Bapu, Gunja Raghupati Raghav Rajaram

Kushinagar News: याद किए गए बापू, गूंजा रघुपति राघव राजाराम

Mon, 30 Jan 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Remembered Bapu, Gunja Raghupati Raghav Rajaram
कसया नगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप दान करते नई दिशा के सदस्य।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
याद किए गए बापू, गूंजा रघुपति राघव राजाराम
विज्ञापन

पडरौना। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। लोगों ने दो मिनट मौन रखकर बापू को नमन किया। विद्यालयों में रघुपति राघव राजाराम गाकर गांधी जी को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर चल कर ही सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही नगर पंचायत के गांधी चबूतरा, अंबिका नवोदय स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, एमएजी पब्लिक स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, नाइस एजुकेशन स्कूल, एमएस पब्लिक स्कूल, मदरसा दारुल इशायत स्कूल, भगत सिंह पब्लिक स्कूल, सेंट जान पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रहलाद केशरी, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, शंभू शर्मा, रणवीर प्रताप शाही, विकास मिश्र, प्रदीप सिंह, सुदीन अंसारी, राजू चौहान, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को तहसीलदार की अगुवाई में लोगों ने गांधी चबूतरा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसीलदार नरेंद्र राम ने कहा कि देश की आजादी के शहीदों की स्मृति को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान रामकुमार जायसवाल, ओमप्रकाश प्रसाद, भगवती शरण जायसवाल, सुरेश राय, व्यास गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, हरकेश गुप्ता, विंध्याचल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed