{"_id":"68aa15834be65ba3c80e9aab","slug":"relief-reduction-in-gst-rates-is-expected-to-curb-inflation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143972-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : जीएसटी दरों में कटौती से महंगाई पर लगाम लगने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : जीएसटी दरों में कटौती से महंगाई पर लगाम लगने की उम्मीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सरकार के जीएसटी दरों में कटौती का फैसला बाजार में महंगाई दर में कमी और मुद्रा प्रसार कम होने तथा बचत की ओर इशारा कर रहा है। जीएसटी दरों में कमी लाने के फैसले को कारोबारी स्वागत कर रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि 100 वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी से महंगाई नियंत्रित होगी। रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से लोग आसानी से चीजों का पा सकेंगे और बचत भी कर सकेंगे।
शहर के व्यापारियों ने बताया कि सरकार का यह निर्णय व्यापारी और उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगा। इसका सही तरीके से पालन और कार्यान्वयन, विशेष रूप से छोटे कारोबारियों के लिए, एक चुनौती भी हो सकती है। जीएसटी काउंसिल की तरफ से गठित मंत्रियों के समूह ने चार की जगह दो दरों की मंजूरी देने के जीएसटी में बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।
कुछ उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी (वस्तु और सेवा कर) दरों में 10 से लेकर 13 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है, जिसके बाद इससे संबंधित अधिवक्ताओं के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
जहां एक तरफ कारोबारियों ने इस कदम को व्यापार के लिए लाभकारी और राहत देने वाला बताया है, वहीं विधि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव कुछ मामलों में कानूनी जटिलताओं को और बढ़ा सकता है।
कानूनी दृष्टिकोण से भी इस बदलाव के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इसके समायोजन के लिए त्वरित समाधान उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। एक ओर व्यापारियों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह है।