फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Relatives riot over death of newborn, OT seal of private hospital

Kushinagar News: नवजात की मौत पर परिजन ने किया हंगामा, निजी अस्पताल का ओटी सील

Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Relatives riot over death of newborn, OT seal of private hospital
कौवासार एएनएम सेंटर पर नवजात शिशु के शव के साथ नाराजगी जताते परिवार के लोग। 
परिजन ने एएनएम व निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया के कौवासार क्षेत्र का मामला, एएनएम के कहने पर निजी अस्पताल गए थे परिजन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार स्थित एएनएम सेंटर पर सोमवार सुबह नवजात की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से शव लेकर वापस लौटे परिजन हंगामा करने लगे। परिजन ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एएनएम सेंटर का घेराव करने के बाद क्रांति चौराहा स्थित निजी अस्पताल पर भी विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल के ओटी को सील कर दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार गांव निवासी गोविंद की 22 वर्षीय बेटी रेखा अपने मायके आई थी। शनिवार देर रात करीब दो बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ रेखा को लेकर रविवार को कौवासार स्थित एएनएम सेंटर पर पहुंचे। परिजन का आरोप है कि एएनएम सेंटर से महिला की हालत गंभीर बताकर एएनएम ने उसे क्रांति चौराहा स्थित बाबा अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन रेखा को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर रविवार को दो बजे रात में प्रसव हुआ। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इसके बाद निजी अस्पताल का संचालक ने परिजन को महराजगंज के घुघली सीएचसी पर भेजा, वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। महराजगंज जिला अस्पताल से नवजात को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन मेडिकल कॉलेज न ले जाकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन नवजात का शव लेकर सोमवार दोपहर में कौवासार एएनएम सेंटर पहुंचे और हंगामा करने लगे। नाराज परिजन इसके बाद निजी अस्पताल भी पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल बढ़ता देख निजी अस्पताल का संचालक मौके से भाग गया जबकि प्रसूता निजी अस्पताल में भर्ती है थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज लोगों को पुलिस ने शांत कराया। इसके बाद प्रसूता को सीएचसी पर एंबुलेंस से पहुंचाया गया। पूछताछ करने पर अस्पताल संचालक रजिस्ट्रेशन से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाबा अस्पताल की ओटी को सील कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एएनएम सेंटर पर पहुंचकर जांच की।
नेबुआ नौरंगिया के सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव टीम के साथ निजी अस्पताल पर पहुंचे और भर्ती प्रसूता को सीएचसी पर एंबुलेंस से भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed