फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Regular practice will help you get good marks in Physics.

Kushinagar News: नियमित अभ्यास दिलाएगा भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक

Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Regular practice will help you get good marks in Physics.
पडरौना। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 26 फरवरी को होगी। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में अभी से तैयारी का दबाव दिखने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सही रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ पढ़ाई की जाए तो यह विषय आसान बन सकता है और अच्छे अंक भी हासिल किए जा सकते हैं। उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व भौतिक विज्ञान के शिक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि सबसे पहले छात्र पूरे सिलेबस को अच्छी तरह समझ लें।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी आधारित होते हैं, इसलिए किताब की हर लाइन पर ध्यान देना जरूरी है। भौतिक विज्ञान में इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म, ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर और आधुनिक भौतिकी जैसे अध्यायों से हर साल सवाल पूछे जाते हैं। फिजिक्स में न्यूमेरिकल यानी कि संख्यात्मक प्रश्न सबसे अधिक अंक दिलाने वाले होते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार अध्याय के फार्मूले अलग से नोट करें। रोज कम से कम 15-20 न्यूमेरिकल हल करें। यूनिट, साइन कन्वेंशन और गणना की शुद्धता पर खास ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed