{"_id":"6aa4681b35bcfce10b0d06fe","slug":"registration-for-class-9th-and-11th-students-is-now-open-till-30th-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167770-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नौवीं और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण अब 30 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नौवीं और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण अब 30 तक
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ ही कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। निर्धारित समय में पंजीकरण से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अब अतिरिक्त समय मिल सकेगा। बोर्ड की ओर से जारी नई समय-सारिणी के अनुसार कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण अब 30 सितंबर तक कराया जा सकेगा। इससे बच्चों को बड़ी राहत मिल गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौ और 11 व हाईस्कूल और 12वीं में पंजीकरण कराया जाता है। बोर्ड की ओर से जारी दिशा- निर्देश के अनुसार से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच राहत देते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ ही कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। निर्धारित समय में पंजीकरण से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अब अतिरिक्त समय मिल सकेगा। बोर्ड की ओर से जारी नई समय-सारिणी के अनुसार कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण अब 30 सितंबर तक कराया जा सकेगा।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि किसी छात्र-छात्रा के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसमें पांच अक्तूबर तक संशोधन करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके बाद संबंधित विद्यालयों को पंजीकृत छात्र-छात्राओं के विवरण की एक प्रति 15 अक्टूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। इसी प्रकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए 28 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने विद्यालयों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की ओर से तारीख बढ़ाए जाने से उन छात्र-छात्राओं को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय के भीतर अपना पंजीकरण नहीं करा सके थे। विद्यालयों को भी अब छूटे हुए छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। डीआईओएस श्रवण गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। उसी के अनुसार विद्यालयों से कार्य करवाया जाएगा। जिससे किसी भी बच्चे का पंजीकरण न छूटने पाए। विद्यालय प्रशासन को निर्देशित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि किसी छात्र-छात्रा का पंजीकरण समय के अभाव में प्रभावित न हो।
विज्ञापन
-- -