{"_id":"5a662bd04f1c1b90268b5d74","slug":"reflex-sugarcane-trolley-on-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर पलटी गन्ना लदी ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर पलटी गन्ना लदी ट्रॉली
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पलटी ट्राली
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। सोमवार को दिन के 11 बजे हाटा बस स्टेशन के पास फोरलेन हाईवे पर खड़ी एक शिक्षक की कार पर गन्ना लदा ट्रॉला (ट्रक जैसी माल ढुलाई की क्षमता वाली बड़ी ट्रॉली) पलट गया। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय कार में बैठे शिक्षक को आसपास मौजूद युवकों ने शीश तोड़ कर बाहर निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थीं। हाटा सीएचसी में उपचार हुआ।
अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के रहने वाले शिक्षक जितेंद्र अपने दो अन्य शिक्षक साथियों के साथ हाटा आए हुए थे। ये लोग करीब 11 बजे हाटा बस स्टेशन पर पहुंचे और कार को फोरलेन हाईवे पर खड़ कर दिए। उसमें बैठे दो शिक्षक बगल में स्थित बीआरसी कार्यालय पर चले गए, जबकि जितेंद्र गाड़ी में ही बैठे हुए थे। उसी समय कसया की ओर से ढाढ़ा चीनी मिल पर जा रहे गन्ना लदे ट्रॉला का चक्का बर्स्ट हो गया। गन्ना समेत ट्रॉला अनियंत्रित होकर शिक्षक की कार पर पलट गया। कार में बैठे शिक्षक चीखकर बेहोश हो गए। हादसा देखकर आसपास की दुकानों पर मौजूद युवक दौड़कर पहुंचे और कार का शीश तोड़कर चोटिल शिक्षक जितेंद्र को बाहर निकाला। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के करीब एक घंटे बाद वहां पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस और एनएचएआई की टीम ने ट्रॉला और कार को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
वहीं हाटा कोतवाली के सुकरौली बाजार में फोरलेन हाईवे पर रविवार की देर रात गन्ना लदी ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली गन्ना समेत हाईवे पर ही पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित भाग निकला। इस हादसे की वजह से काफी देर तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। ढाढ़ा चीनी मिल पर जा रही गन्ना लदी ट्रॉली का पहिया रविवार की रात में सुकरौली ओवरब्रिज पर खराब हो गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा कर पहिया ठीक कराने चला गया। कुछ समय बाद गोरखपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस वजह से गन्ना समेत ट्रॉली ओवरब्रिज पर ही पलट गई। आसपास के लोगों ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। पेट्रोलिंग टीम ने जेसीबी की मदद से गन्ना और ट्रॉली को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।