फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Red rashes appearing on the body of children with diarrhea

Kushinagar News: डायरिया के साथ बच्चों के शरीर पर निकल रहे लाल दाने

Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Red rashes appearing on the body of children with diarrhea
पडरौना। मौसम में उतार-चढ़ाव बच्चों को बीमार बना रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड और एसएनसीयू वार्ड के बेड व वार्मर फुल होने के कारण बीमार बच्चों को भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं मिल रहा है। इधर करीब दस दिनों से बुखार, डायरिया से पीड़ित बच्चों के शरीर पर लाल दाने निकल रहे हैं। बेड की कमी के कारण एक बेड पर दो से तीन बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। इसे डॉक्टर मौसम में बदलाव बता रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिल्ड्रेन वार्ड में 25 बेड है, लेकिन इसमें 36 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। वहीं एसएनसीयू वार्ड में 80 से अधिक नवजात भर्ती किए गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ और सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि मौसम में बदलाव और सही तरीके से देख रेख नहीं होने के कारण बच्चे बीमार बन रहे हैं। बच्चों के शरीर में लाल दाना निकल रहा है। यह घबराने वाली बात नहीं है। यह छूआछूत से फैलता है। इसमें बचाव जरूरी है। डायरिया या तेज बुखार से पीड़ित बच्चों को चलने वाली दवा के वजह से भी ऐसा होता है। बाद में सुधार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed