{"_id":"5d34ac688ebc3e6cfc5d7c6a","slug":"recovered-liquor-of-7-lac-two-arrested-kushinagar-news-gkp3147579190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
तरयासुजान पुलिस ने लग्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
तरयासुजान। क्षेेत्र के फोरलेन के टड़वा चौराहे के पास से पुलिस ने लग्जरी गाड़ी में 490 शीशी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अवैध शराब को तस्करी के लिए बिहार ले जाए जाने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही पुलिस को कई अहम जानकारियां दी। बरामद शराब की कीमत सात लाख आंकी गई।
एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर अवैध शराब की खेप बिहार ले जा रही लग्जरी गाड़ी को पकड़ा गया। तलाशी में 490 शीशी अवैध शराब मिली। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान प्रवीण कुमार और अनूूप सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हरियाणा से शराब तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत सात लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में तस्करों ने कई जरूरी जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सहयोगी एसआई जगमोहन राय, एसआई दीपक सिंह आदि शामिल रहे।
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
खड्डा। पुलिस ने यूपी से बिहार में शराब की तस्करी का धंधा करने वाले एक किशोर समेत तीन लोगों को 18 फ्रूटी पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। खड्डा पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि तस्कर खड्डा कस्बे के एक शराब की दुकान से अंग्रेजी शराब लेकर ट्रेन से बिहार जाने वाला है। सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार पटेल व कांस्टेबल बाबूलाल चौहान ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित शराब की दुकान के समीप खड़े होकर तस्कर के आने की इंतजारी करने लगे। जैसे ही एक झोले में शराब लेकर तीन लोग निकले,वैसे ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजन कुमार निवासी कैलाश नगर थाना बगहा, कन्हैया व उपेन्द्र निवासी खलवापट्टी थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर के रूप में हुई। कन्हैया व उपेन्द्र शराब की दुकान में मुनीब बताए जा रहे है। पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान एक कपड़े के झोले से 18 फ्रूटी पाउच अंग्रेजी शराब बरामद कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पशुओं के वध की सूचना पर पुलिस ने छामा मारा
हाटा। नगर के रहमत नगर मोहल्ले में पुराने पशु बधशाला में अवैध रूप से पशुओं को काटने की सूचना पर रविवार की शाम को पुलिस ने दबिश दी। हालांकि पुलिस को कुछ भी नहीं मिला, लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह से मोहल्ले में अफरा- तफरी का माहौल रहा।
कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि कही से पुलिस को सूचना मिली थी कि रहमत नगर में पहले जिस जगह पर पशु वधशाला संचालित किया जा रहा था, वहां अवैैध रूप से पशुओं का वध किया जा रहा है। उसी सूचना पर पुलिस ने रहमत नगर में दबिश दी। जांच में कुछ नहीं मिला, लेकिन इस पेशे से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर अवैध रूप से वधशाला संचालित होती है तो जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।