फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recitation of the Manas Begins Ahead of Ram Janmotsav

Kushinagar News: राम जन्मोत्सव को लेकर मानस पाठ शुरू

Fri, 27 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Recitation of the Manas Begins Ahead of Ram Janmotsav
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित प्राचीन जीतशाह शिवमंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठित श्री जानकीरमण सरकार मंदिर में बृहस्पतिवार को अखंड मानस पाठ शुरू हुआ। समापन शुक्रवार को हवन पूजन और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ होगा।
विज्ञापन

‎बृहस्पतिवार की सुबह आयोजन समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापन हुई। इसके बाद विधि-विधान से अखंड मानस पाठ शुरू हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके निमित्त बृहस्पतिवार को अखंड मानस पाठ शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद हवन पूजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed