फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recitation of the Hanuman Chalisa and Sundarkand on Bada Mangalwar

Kushinagar News: बड़े मंगलवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

Wed, 03 Jun 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Recitation of the Hanuman Chalisa and Sundarkand on Bada Mangalwar
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के हनुमान मंदिरों सहित कस्बा के सभी मंदिरों में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार पर विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कस्बा के शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान मंदिर, सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, राइस मिल स्थित हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, रामजनकी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पंचेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और बजरंग बाण का पाठ किया। मान्यता है कि बड़े मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करने से संकटो व विघ्न बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। परिवार में सुख समृद्धि आती है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हिरालाल सोनी, हरेंद्र यादव, आदित्य वर्मा, राहुल जायसवाल आदि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बडे़ मंगलवार पर हुआ भजन-कीर्तन

सीताराम चौराहा। मंगलवार को राजापाकड़ स्थित जीतेश्वर शिव मंदिर, जानकीरमण सरकार मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बड़े मंगलवार के मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद भजन कीर्तन कर आरती हुई। अंत में भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव एवं व्यवस्थापक मुकेश यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुजारी बोलार बाबा, सुनील मिश्र, मृत्युंजय सिंह मोनू, सत्यनारायण यादव, विजय श्रीवास्तव, सोनू सिंह, राणा प्रताप सिंह, विष्णु सिंह, पप्पू यादव, ईश्वरचंद गुप्त, राज नारायण उर्फ चुन्नू मिश्र, भोलू यादव, अनूप गोंड, रवि वर्मा, हरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रामप्रीत गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद

बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन

सपहा। मंगलवार को कुशीनगर हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित भगवान हनुमान मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में शाम से रात्रि तक पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया। पंडित सिद्धार्थ दूबे ने बताया कि भगवान हनुमान जी के मंदिर में बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित हुआ जिसमें करीब एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के महंत अमरनाथ तिवारी, आदित्य मिश्र, अमित मालवीय, अनुराग पांडेय सआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed