फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ravidas Kalash procession taken out in the city

Kushinagar News: शहर में निकाली रविदास कलश की शोभायात्रा

Wed, 19 Aug 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Kalash procession taken out in the city
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर पडरौना नगर के सुभाष चौक पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल - फोटो : Archive
पडरौना। शहर में मंगलवार को संत रविदास की जयंती के मौके पर रविदास कलश की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविदास को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे के संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को जाति-पंथ और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और समानता की प्रेरणा देती है। शहर के सुभाष चौक से निकाली शोभा यात्रा रामकोला रोड होते हुए अंबेडकर नगर, बावली चौक, बंधु छपरा, संत रविदास नगर, हरका चौराहा, मटिहनिया के रास्ते सिधुवा बाजार पहुंची। इसके बाद कलश शोभा यात्रा कठकुइयां के लक्ष्मीपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने संत रविवाद को श्रद्धांजलि देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लियज्ञ।इस दौरान भाजपा जिलामंत्री विश्वरंजन आनन्द, भुवनेश्वर त्रिपाठी, मनीष बुलबुल जायसवाल, बंका सिंह पटेल, मोहन खरवार, केके पांडेय, अनिल जायसवाल, श्याम साहा, सुशील शर्मा, उदयभान पांडेय, ओमप्रकाश कुशवाहा, विजय सोनी, मनोज सिंह, रामु पांडेय, सन्नी मिश्रा, सुनील चौहान, अंशु जायसवाल, ब्रजेश शर्मा, अभय सिंह, अभय मारोदिया, अनिल पांडेय,अनूप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed