फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rath Yatra of Shri Balabhadra and Lord Jagannath taken out

Kushinagar News: श्रीबलभद्र और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली

Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra of Shri Balabhadra and Lord Jagannath taken out
श्री बलभद्र पूजनोत्सव में निकाली गई नंदी की झांकी। संवाद   
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में ब्याहुत कलवार समाज की ओर से रविवार को श्रीबलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीबलभद्र के साथ भगवान जगन्नाथ और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ को श्रद्धालु रस्सी से खींचते हुए श्रीकृष्ण गोशाला तक ले गए। जहां आयोजन समिति के लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

उसके बाद श्रीबलभद्र जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों ने नृत्य, संगीत के साथ झांकियों की प्रस्तुति करके लोगों को भाव विभोर कर दिया। पूजन समिति के अध्यक्ष ललन प्रसाद ब्याहुत सहित क्षेत्रीय विधायक डा.असीम कुमार, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, प्रदेश प्रभारी त्रिलोक चंद्रा, बलिस्टर जायसवाल, राजकुमार सर्राफ, अजय गुप्ता के साथ आयोजन समिति के अन्य कई लोगों ने फूलों की वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अमरनाथ, हरिशंकर ब्याहुत, हीरा लाल ब्याहुत, अजय ब्याहुत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed