फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rath Yatra of Lord Jagannath taken out in the city, people welcomed

Kushinagar News: नगर में निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, लोगों ने किया स्वागत

Sat, 13 Jul 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra of Lord Jagannath taken out in the city, people welcomed
कसया। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) की कसया इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को इइ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में रथ खींचने की होड़ मच गई। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों के जयकारों से नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

इसके पूर्व भगवान जगन्नाथ को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। पूजन और आरती के बाद भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र, माता सुभद्रा और हनुमान जी के विग्रह को रथ में विराजमान कराया गया। व्यवस्थापक गोविंद गोपाल दास के नेतृत्व में निकली रथ यात्रा में आगे आगे भक्त गणवेश में नृत्य करते चल रहे थे। चित्रतूली गली से रथ यात्रा मुख्य मार्ग, गोलाबाजार, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए पुनः उसी मार्ग से गांधी चौक आई। इस दौरान यात्रा का कई स्थानों पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। गांधी चौक से यात्रा इस्कान केंद्र पहुंची। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उमेश चंद गुप्त, संजय मद्धेशिया,मनीष श्रीवास्तव, सभासद राजेश मद्धेशिया,अमिय गुप्त यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान रामेश्वर वर्मा, अमन मद्धेशिया,आदित्य, विजय वर्मा, दीपक मद्धेशिया, अमन मद्धेशिया, सुधा रानी जायसवाल,पूनम देवी, प्रिया जायसवाल, प्रभावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed