{"_id":"5ef4df338ebc3e42ec14a385","slug":"rape-with-three-years-old-girl-kushinagar-news-gkp355944428","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी मां को देखकर आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ बच्ची को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि पड़ोस का एक युवक बुधवार की शाम लगभग चार बजे उनकी तीन वर्षीय बेटी को आम देने के बहाने अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद खोजती हुई आरोपी युवक के घर पहुंची तो उसे यह कृत्य करते देखा। महिला को देखते ही आरोपी युवक वहां से भाग गया। अबोध बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। कुछ देर बाद होश आने पर उसे कोटवा सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज हो रहा है।
एसओ उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया जाएगा।