फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape of student confirmed, teacher's statement will be recorded

Kushinagar News: छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि, शिक्षक का दर्ज होगा बयान

Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rape of student confirmed, teacher's statement will be recorded
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया था। विभागीय जांच में इसकी पुष्टि हो गई है, इसमें आउटसोर्सिंग पर तैनात एक परिचारक की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। परिचारक घटना के बाद से कॉलेज में आया नहीं है और जारी नोटिस का भी जवाब नहीं दिया है। डीआईओएस को जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। जेल में बंद आरोपी शिक्षक का बयान दर्ज करने तीन सदस्यीय जांच टीम जाएगी।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में तैनात शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी ने इंटर की छात्रा के साथ कॉलेज के एक कमरे में दुष्कर्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सात अप्रैल की रात को वॉयरल होने लगा। आठ अप्रैल को कॉलेज के छात्र, गांव वाले और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर हाईवे का एक लेन जाम कर दिया था। पुलिस इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। डीएनए जांच के लिए सैंपल निकलवाने के बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में डीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दिया, जबकि प्रबंधकीय समिति ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय टीम की जांच में शिक्षक की ओर से किए गए दुष्कर्म की घटना सही मिली है। शिक्षक व कॉलेज के अन्य कर्मचारियों की ओर से दिए गए बयान में बताया गया है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म या गलत संबंध की जानकारी किसी को नहीं थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होने के बाद जानकारी हुई, कॉलेज में तैनात परिचारक सलमान खुर्शीद की भूमिका पूरे प्रकरण में संदिग्ध है, क्योंकि घटना के बाद से वह कॉलेज आना बंद कर दिया है। दो बार प्रधानाचार्य की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा को निर्दोंष बताया गया है। जेल में बंद आरोपी शिक्षक से जांच टीम जेल में बयान दर्ज करने जाने की तैयारी मेंं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed