फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape of married woman after entering the house, case registered

Kushinagar News: घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rape of married woman after entering the house, case registered
खड्डा। घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर महिला के घर वाले पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। धुनाई के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। गांव वालों में चर्चा है कि महिला और युवक के बीच पहले से संबंध है।
विज्ञापन

महराजगंज की रहने वाली युवती की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उनका पति किसी काम से बाहर गया था। विवाहिता के मायके का एक युवक शुक्रवार की रात उससे मिलने पहुंच गया। महिला के कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। खटपट की आवाज सुनकर विवाहिता के घर वाले जब महिला के कमरे में पहुंचे तो युवक को देख दंग रह गए। महिला ने बताया कि युवक जबरन उसके कमरे में आया था और दुष्कर्म किया है। नाराज घर वालों ने युवक की पिटाई की और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। गांव वालों में चर्चा है कि विवाहिता के गांव का रहने वाला आरोपी युवक है। शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोपहर तक इस मामले में पंचायत भी हुई। लेकिन विवाहिता के ससुराल वाले किसी की बात नहीं सुने। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed