फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape of girl after entering the house, accused arrested

Kushinagar News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rape of girl after entering the house, accused arrested
रामकोला। घर में घुसकर एक युवक ने रविवार को युवती से दुष्कर्म किया। उस समय युवती घर में अकेली थी। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती ने युवक की करतूत बताई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तक मामला पहुंचने से पहले गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के एग गांव की रहने वाली युवती रविवार को घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाजार गए थे। पड़ोस का रहने वाला युवक युवती के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम के जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो वह रोने लगी और अपनी मां को पूरी बात बताई। रात होने के कारण युवती को लेकर उसकी मां सोमवार को थाने पर जाने के लिए निकली। इसकी जानकारी होने पर युवक के पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और पंचायत की। लेकिन, युवती की मां किसी की बात नहीं सुनी। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed