फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rape

दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास

Tue, 06 Apr 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
rape
दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास
विज्ञापन

20 हजार का जुर्माना भी देना होगा, सह अभियुक्त को सात साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। तरयासुजान थानाक्षेत्र में सात वर्ष पूर्व किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी को 20 वर्ष और सह अभियुक्त को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित कुमार तिवारी की अदालत ने मुख्य आरोपी पर 20 हजार व सह आरोपी पर 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) फुलबदन ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सितंबर 2014 में चाची के साथ गांव के सरेह में नित्य क्रिया के लिए गई थी। वहीं से फागू व जमालू नाम के दो लोगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। वे उसे बिहार ले गए गए। यहां मुख्य आरोपी फागू यादव ने किशोरी के साथ 15 दिनों तक दुष्कर्म किया। तरयासुजान पुलिस ने इस मामले में फागू व जमालू पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। फागू अभी जेल में है। न्यायालय के फैसले के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed