फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape case registered against Pradhan's representative

Kushinagar News: प्रधान के प्रतिनिधि के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rape case registered against Pradhan's representative
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने प्रधान के प्रतिनिधि पर मंगलवार की देर शाम केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने तहरीर में बताया है कि सोमवार की रात नित्य जरूरत से खेत की तरफ गई थी। गांव के पंचायत भवन के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद प्रधान के प्रतिनिधि उसे जबरन पंचायत भवन में खींच ले गए। वहां दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके सहयोग में गांव का एक व्यक्ति पंचायत भवन के दरवाजे पर खड़ा था। युवती ने आरोप लगाया है कि देर होने के बाद घर के लोग ढूंढते हुए पंचायत भवन पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर रात में पुलिस पहुंची थी। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान के प्रतिनिधि के खिलाफ दुष्कर्म व एक व्यक्ति पर सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed