{"_id":"678aae22bc4d8760250f86f4","slug":"rape-case-against-former-candidate-for-the-post-of-chairman-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130441-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी पर दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी पर दुष्कर्म का केस
Sat, 18 Jan 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पडरौना के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति अपनी ससुराल सेवरही के एक मोहल्ले में रह कर सब्जी की दुकान चलाता है। पिता को भोजन देकर लौट रही किशोरी को एक चेयरमैन पद का पूर्व प्रत्याशी अपनी दुकान में खींच ले गया।
उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले में छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। 24 घंटे बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सेवरही नगर पंचायत से अध्यक्ष पद चुनाव भी लड़ चुका है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को कराया गया। सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम के साथ आरोपी का फोटाे भी वायरल हो रहा है। सेवरही थाने में लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया है कि 11 जनवरी को रात करीब नौ बजे जब उसकी 13 वर्षीय बेटी उसे भोजन देकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में चेयरमैन पद का पूर्व प्रत्याशी अनूप सोनी उसकी बेटी को अकेली देकर अपने सोने-चांदी की दुकान में खींच ले गया और उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर दुकान के बाहर लाकर छोड़ दिया और वहां से भाग गया।
बदहवास लड़की जब घर पहुंची तो परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की शाम लड़की के पिता की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जिस दुकान में इस घटना की शिकायत की गई थी, उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुट गई। सीसी फुटेज की जांच की और पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म का धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। दुष्कर्म का धारा बढ़ा दी गई है।