फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   molested accused arrested within 24 hours

Kushinagar News: 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से किया था हैवानियत

Sat, 11 Mar 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Sat, 11 Mar 2023 10:39 AM IST
सार

बृहस्पतिवार की देर शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला देख नशे में धुत आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात परिजन जब मजदूरी करके घर आए तो किशोरी ने आपबीती बताई।

विज्ञापन
molested accused arrested within 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की देर शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला देख नशे में धुत आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात परिजन जब मजदूरी करके घर आए तो किशोरी ने आपबीती बताई। उसी समय पीड़िता के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


पता चला कि घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गांगरानी चौराहे के बगल में नहर के पास से दबोच लिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed