{"_id":"5ec949f18ebc3e908a718105","slug":"rape-accused-arrested-kushinagar-news-gkp3522356147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी दिव्यांग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी दिव्यांग गिरफ्तार
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी दिव्यांग गिरफ्तार
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी दिव्यांग को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार की रात दरवाजे पर सो रही पांच वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के 40 वर्षीय दिव्यांग ने दुष्कर्म किया था। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा था। एसओ जेपी पाठक ने बताया कि तहरीर व पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को आरोपी दिव्यांग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।