{"_id":"6ac951bf41588d4b6408246f","slug":"ranjeet-and-kajal-topped-the-running-events-at-the-district-level-sports-competition-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169823-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में रंजीत और काजल रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में रंजीत और काजल रहे अव्वल
विज्ञापन
छह तहसीलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रंगारंग कार्यक्रम के बीच पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत
सेवरही स्थित लोकमान्य इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
तमकुहीरोड। सेवरही स्थित लोकमान्य इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में तमकुहीराज, हाटा, कसया, पडरौना, खड्डा और कप्तानगंज के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। अंतिम दिन हुई दौड़ और गोला क्षेपण प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में खड्डा के रंजीत ने प्रथम, पडरौना के अच्छेलाल ने द्वितीय और तमकुहीराज के नासिर ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में पडरौना की काजल ने पहला, खड्डा की खुशी ने दूसरा और तमकुहीराज की मीरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण के बालक वर्ग में कप्तानगंज के पवन ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में हाटा की ब्यूटी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पडरौना के मेहताब प्रथम, हाटा के इमरान द्वितीय और कप्तानगंज के करन मद्धेशिया तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में खड्डा की आंचल ने पहला, कसया की आकांक्षा ने दूसरा और तमकुहीराज की रीमा भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पडरौना के आदित्य प्रथम, कप्तानगंज के शिवम द्वितीय और खड्डा के शकील तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जूनियर बालिका वर्ग में कसया की रानी ने प्रथम, कसया की अंशिका ने द्वितीय और पडरौना की सोनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र शाही, प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्र, गोविंद सिंह, तारकेश्वर तिवारी और सुरेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, संतोष बरनवाल, नित्यानंद त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा, अमरनाथ प्रसाद, अजय त्रिपाठी, रामआशीष यादव, मनोज कुमार, दिलीप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।