फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rampage in land dispute

जमीन विवाद में भाजपा नेताओं के परिजन भिड़े

Fri, 05 Jul 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
rampage in land dispute
जमीन विवाद में भाजपा नेताओं के परिजन भिड़े
विज्ञापन

पुलिस से भी की नोकझोंक, महिलाओं ने थाना गेट पर दिया धरना
कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के गदाईपट्टी निवासी दो भाजपा नेता जमीन संबंधी विवाद को लेकर शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची से भी एक पक्ष से नोकझोंक हुई। वैसे पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराया। बाद में एक पक्ष थाना गेट पर पहुंच कर धरने पर बैठ गया। बाद में उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
गदाईपट्टी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव व किसान मोर्चा के पदाधिकारी रजनीकांत चौबे के बीच जमीन संबंधी विवाद है। शुक्रवार को एक पक्ष विवादित भूमि पर दीवाल बनवाकर पक्का निर्माण कराने लगा। दूसरा पक्ष अपने दर्जनों समर्थको के साथ मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रोक दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष धर्मेेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि एक पक्ष थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे उलझ गया। भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने दूरभाष से दोनों पक्षों को शांत रहने की हिदायत दी। उसके बाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव के समर्थन में सेवरही थाने पहुंची गांव की दर्जनों महिलाएं थाने के गेट पर धरने पर बैठ गईं। लगभग एक घंटे तक चले धरने के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चाय की दुकान पर पेड़ गिरा, सात घायल
खड्डा। कस्बे में थाने के निकट स्थित चाय की दुकान पर शुक्रवार की शाम एक पुराने पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। बीच से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन भी उसकी चपेट में आ गई, जिसमें दबने से सात लोग घायल हो गए। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आनन फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इस दरम्यान आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना व रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे से स्वीकृत जमीन पर झोपड़ी में संचालित ओमप्रकाश उर्फ नागा की चाय की दुकान में लोग चाय पी रहे थे। शाम के करीब पांच बजे नागा अपने सहयोगी गोविंद व परशुराम के साथ दुकान में चाय व पकौड़ी बनाने में व्यस्त थे। दुकान के बगल में ही स्थित जलेबी का पुराना विशाल पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर नीचे आया और विद्युत तार को साथ लिए दुकान पर गिर पड़ा। आस-पास खड़े कुछ लोग तो भाग गए, लेकिन दुकान के अंदर नागा व उनके दोनों सहयोगी दब गए। विद्युत प्रवाहित होने के चलते लोग बचाने में लग गए। तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। दुकान के अंदर फंसे गोविंद व परशुराम को मामूली चोट आयी थी, लेकिन दुकानदार ओमप्रकाश उर्फ नागा (50), जमालुद्दीन (65), सुल्तान (35), बहोरछपरा के प्रधान दीपक गुप्ता (30), अमित (28) आदि घायल हो गए। उन्हें तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
175 वाहनों की जांच कर 56 हजार जुर्माना वसूला
पडरौना। शुक्रवार को एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से अभियान चला कर वाहनों की जांच की गई। इसमें 175 वाहनों की जांच कर 56 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इससे यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मची हुई है।
एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने कहा कि सड़कों पर होनेे वाली अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन करने से होती है। इसलिए सभी वाहनों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। टीएसआई परमहंस ने बताया कि प्रशासन की तरफ से यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस और एसआरटीओ के तरफ से सघन जांच कर हेलमेट और सीट बेल्ट नही लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को 175 वाहनों की जांच कर 56 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।
बाइक की टक्कर में तीन घायल
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गंगाछपरा गांव में शुक्रवार की शाम एक के बाद एक करके तीन बाइक की आपस में टक्कर हो गई। कसया-रामकोला मार्ग पर हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंगाछपरा निवासी बेचन और सतीश बाइक से कसया की तरफ से आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा परसौनी सोहरौना निवासी गोलू संतुलन खो बैठा और दो युवकों से जा टकराया। उसके पीछे आ रहा बाइकसवार एक अन्य युवक भी बाइक में जा टकराया। इस दुर्घटना में गोलू सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से गोलू को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed