फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rampage and locked couple in room

मारपीट कर दंपती को कमरे में बारह घंटे तक बंद रखा

Tue, 07 Jan 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
rampage and locked couple in room
मारपीट कर दंपती को कमरे में बारह घंटे तक बंद रखा
विज्ञापन

पुलिस ने दंपती को मुक्त कराया, इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा
परिजनों पर ही है मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के मठिया टोले में दंपती को परिजनों ने ही मारपीट कर करीब बारह घंटे तक कमरे में बंद रखा। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया और रामकोला सीएचसी भेजा। वहां से घायल पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मठिया टोला निवासी सगे भाई प्रमोद व मनोज का परिवार अलग-अलग रहता है। पैर से दिव्यांग प्रमोद का कहना है कि उसने टेंपो खरीद कर भाई मनोज को किराए पर दे दिया। काफी दिन बाद भी मनोज ने टेंपो का भाड़ा नहीं दिया तो चार जनवरी को उसने पैसे मांगा। प्रमोद का आरोप है कि भाड़ा मांगने से नाराज परिवार के ही चार लोग सोमवार की रात उसके घर पहुंच गए और मारपीट कर और उसे व पत्नी नीरा देवी को कमरे में बंद कर दिया। मंगलवार सुबह ससुराल वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। प्रमोद ने बताया कि पिटाई से उसकी पत्नी के सिर पर चोट लगी है। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed