{"_id":"665ba2313d0a7bf93f0a6c04","slug":"ramkola-voting-speed-increases-at-rural-booths-except-the-city-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117675-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोला : नगर को छोड़ ग्रामीण बूथों पर मतदान की रफ्तार तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोला : नगर को छोड़ ग्रामीण बूथों पर मतदान की रफ्तार तेज
Sun, 02 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के नगरीय बूथों के बजाए ग्रामीण क्षेत्रों मेंं सुबह मतदान की रफ्तार तेज रही। अधिकांश बूथों पर बड़े, बुजुर्गों के साथ युवाओं की भीड़ देखी गई। सेल्फी प्वाइंट बनाया तो गया था, लेकिन मोबाइल अंदर नहीं जाने के चलते बेमतलब साबित हुआ।
विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज कस्बे में बूथ संख्या 131 पर सुबह 6.30 बजे अभी मतदाता कर्मी तैयार हो रहे ही थे कि हाथ में पर्ची लेकर महिलाएं कतार में लग गईं। युबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय बभनौली के बूथ संख्या 136,137 पर मतदाताओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि छाया के लिए लगा टेंट छोटा पड़ गया। सूरज की तपिश के बीच लोग मतदान के लिए कतार में खड़े रहे। प्राथमिक विद्यालय भड़सर खास के बूथ सख्या 108, 109 पर दोपहर 12 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो गया था। वहीं पास के उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़सर खास के बूथ संख्या 110, 111, 112 पर गति धीमी रही। दोपहर 12 बजे तक 40 प्रतिशत ही मतदान हो सका था। प्राथमिक विद्यालय इंदरपुर के बूथ संख्या 115, 116, 117 पर 11 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर में तेज धूप होने से अधिकतर बूथों पर सन्नाटा छा गया। दोपहर 3 बजे के बाद बूथों पर फिर भीड़ बढ़ने लगी।